ब्लड डोनेट करने तहसीलदार लगे लाइन में

ब्लड डोनेट करने तहसीलदार श्री आकाश श्रीवास्तव भी आज हुजूर तहसील में आयोजित ब्लड डोनेशन केम्प में लाइन में लगे। राजस्व विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ कमिश्नरी-कलेक्टरी में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं

ने भी ब्लड डोनेशन में हिस्सा लिया। प्रेरणा सेवा ट्रस्ट, ब्लड बैंक हमीदिया अस्पताल द्वारा वाल्वो बस में एक साथ चार व्यक्तियों के ब्लड डोनेट करने की अस्पताल की आई0सी0यू0 जैसी सुविधा तहसील कार्यालय परिसर में उपलब्ध कराई गई। पहली बार राजस्व अधिकारी-कर्मचारियों ने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन किया। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े और एडीएम श्री विकास मिश्रा ने केम्प में पहुंचकर सभी ब्लड डोनर से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एडीएम श्री विकास मिश्रा की पहल पर यह अच्छी शुरूआत है। अधिकारी स्वयं ब्लड डोनेट कर दूसरों को रक्तदान जीवनदान का संदेश असरकारक ढंग से दे सकेंगे। तहसीलदार श्री आकाश श्रीवास्तव, एडवोकेट श्री भारत तुलजानी, पटवारी श्री संदीप शर्मा, एलडीसी श्री विजय दिव्य, ड्रायवर श्री अभिषेक चौबे ने अपने-अपने वर्ग का ब्लड देने के लिए शुरूआत की। ब्लड डोनेशन केम्प दिनभर चला और 50 के आस-पास अधिकारियों-कर्मचारियों, अधिवक्ताओं ने लगभग 50 यूनिट ब्लड डोनेट किया। ब्लड डोनर से जरूरी जानकारी प्राप्त करने के साथ ब्लड डोनेशन के पहले जरूरी टेस्ट और ब्लड देने वालों को जूस आदि दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *