निवेश प्रस्तावों की स्थिति पर हर माह प्रगति प्रतिवेदन दें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने औद्योगिक निवेश के प्रस्तावों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये संबंधित विभागों को इसी माह के अंत तक सभी जरूरी अधिसूचनाएँ और नियम प्रक्रियाओं से संबंधित आदेश जारी करने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिये इन्वेस्टमेंट रिलेशनशिप मेनेजर और नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे निवेश प्रस्तावों की स्थिति पर हर माह प्रगति प्रतिवेदन दें। श्री चौहान आज प्रशासन अकादमी में इन्वेस्टमेंट रिलेशनशिप मेनेजर एवं नोडल ऑफिसर की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिले निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन के लिये वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को इन्वेस्टमेंट रिलेशनशिप मेनेजर के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *