डेंगू रोग उपचार के प्रोटोकाल पर इंटरएक्टिव सेशन

भारत सरकार के परिवार कल्याण मंत्रालय के अपर संचालक डॉ. पी.के. शेम ने जे.पी. अस्पताल परिसर में स्थित स्वास्थ्य सूचना शिक्षा संचार ब्यूरो में चिकित्सकों के साथ इंटरएक्टिव सेशन में हिस्सा लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से डेंगू रोग के उपचार के प्रोटोकाल पर बातचीत हुई। दिल्ली के डॉ. समीर चटर्जी और डॉ. अमित भी इसमें शामिल हुए। स्थानीय चिकित्सकों में शासकीय चिकित्सकों सहित प्राइवेट हास्पिटल के चिकित्सक भी शामिल थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों में डेंगू रोग के उपचार प्रयासों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। आज के सेशन में दिल्ली के विशेषज्ञों को प्रदेश में डेंगू रोग की स्थिति की संपूर्ण जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *