स्वच्छता के गुण को जीवन में उतारें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वच्छता के गुण को जीवन में उतारें। स्वास्थ्य के लिये स्वच्छता महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री चौहान यहाँ शासकीय रशीदिया स्कूल बरखेड़ी में बाल स्वच्छता मिशन

का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने स्कूल की बाल केबिनेट के प्रस्ताव पर परिसर में स्थित स्कूलों के लिये संयुक्त भवन बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाल केबिनेट के प्रस्ताव के आधार पर स्कूल परिसर में बाउन्ड्री- वॉल बनवाने, खेल मैदान विकसित करने और स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा की व्यवस्था करने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में मेहनत करें और आगे बढ़ें। दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। स्वस्थ रहने के लिये व्यायाम और खेल में भाग लें। अपने घर, परिवार और मोहल्ले में स्वच्छता पर ध्यान दें। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ें। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में सभी स्कूलों में शौचालय बनवाये जायेंगे। बच्चों की उच्च शिक्षा में कोई बाधा नहीं आने दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत के विकास की नींव रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *