गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने आज रोशनपुरा चौराहे पर दुपहिया सवार को खुद हेलमेट पहनवाया। श्री गौर जब रोशनपुरा चौराहे पर ट्रेफिक व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे, उसी समय उनके करीब से दुपहिया
सवार श्री रामफल आये। उन्होंने टॉफी देते हुए रामफल से कहा कि हेलमेट लगाना। इस पर वह बोला हेलमेट तो मोटरसाइकिल के पीछे बँधा है। श्री गौर ने कहा कि मोटर साइकिल पर रखा हेलमेट सिर की रक्षा नहीं करेगा, इसको पहनों तभी सुरक्षा होगी और उन्होंने अपने सामने उसे हेलमेट पहनवाया। श्री गौर ने ऐसे अनेक टू-व्हीलर चालक जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, उन्हें हेलमेट पहनने को कहा। जिन्होंने पहना था उन्हें टॉफी देकर शाबाशी दी।