राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री आर. परशुराम ने कहा है कि ई.व्ही.एम. की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफ. एल. सी.) का कार्यक्रम निर्धारित करें। उन्होंने कहा है कि आगामी पंचायत निर्वाचन
के लिए ई.व्ही़.एम. की एफ.एल.सी. समय–सीमा में करवायें। प्रदेश में अभी तक 45 हजार 810 कन्ट्रोल यूनिट और एक लाख 45 हजार 440 बेलेट यूनिट आ चुकी है। इनमें से 30 हजार कन्ट्रोल यूनिट और 90 हजार बेलेट यूनिट की एफ.एल.सी. हो चुकी है। नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रथम चरण में उपयोग में आने वाली ई.व्ही.एम. की एफ.एल.सी. हो चुकी है।