मुख्य र्कापालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पी.सी.शर्मा ने आयुक्त नगर निगम, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक को पत्र लिखकर उनके क्षेत्र में स्थित प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन
के तहत जरूरत के अनुसार सोया मिल्क (मिल्क पाउडर) देने के लिए कहा है। इस संबंध में बताया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2014 के लिए भोपाल के नगरीय क्षेत्र की शालाओं में एक दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक सोया मिल्क दिया जायेगा। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को लक्षित प्राथमिक शाला के विद्यार्थी को 100 मिली लीटर और माध्यमिक शाला के विद्यार्थी को 150 मिली लीटर सोया मिल्क दिया जायेगा। इस अनुसार संबंधित कार्यालय उनकी जरूरत के हिसाब से आवश्यक राशि की भी मांग करें ताकि राशि उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जा सके।