मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने देश के मूर्धन्य न्यायविद एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री वी. आर. एस. कृष्ण अय्यर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चौहान ने कहा कि न्यायमूर्ति श्री अय्यर न्याय की गरिमा के रक्षक थे।
उन्होंने न्यायिक गुणवत्ता और न्यायपालिका की गरिमा को बढ़ाया। वे गरीब लोगों को न्याय दिलाने के लिये हमेशा तत्पर रहे। श्री कृष्ण अय्यर के निधन से भारत ने एक ऐसा सपूत खो दिया जिसने नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों पर कभी आँच नहीं आने दी। श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकमग्न परिवार को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।