ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के एक कैफे में कमांडो कार्रवाई में दो लोग मारे गए और पांच घायल हो गए। इसके साथ ही सोलह घंटे चला बंधक संकट समाप्त हो गया है। कल रात कमांडो कार्रवाई में बंदूकधारी हारून मोनिस भी मारा गया।
कैफे में फंसे दो भारतीय विश्वकांत अंकित रेड्डी और पुष्पेन्दु घोष सुरक्षित बचा लिए गए हैं। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने नई दिल्ली में कहा कि इन दोनों की चिकित्सा जांच की जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है, हालांकि वह सिडनी से करीब सात सौ किलोमीटर दूर ब्रिसबेन में है। कमांडो कार्रवाई में लिंट कैफे के प्रबंधक और एक वकील मारे गए। वे बंधक बनाए गए 17 लोगों में शामिल थे। प्रधानमंत्री टॉनी एबट ने इस घटना को भयानक और त्रासद बताया।