तालिबान हमले में कम से कम 160 लोग मारे गए। 122 घायल

पेशावर में एक स्‍कूल पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सेना की कार्रवाई खत्‍म हो गई है और सभी छह तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस अब स्‍कूल परिसर में रखे गए विस्‍फोटक हटाने में लगी है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने खबर दी है कि भारी हथियारों से लैस अरबी बोलने वाले छह तालिबान आतमघाती हमलावरों ने आज सवेरे सेना के इस स्‍कूल पर हमला किया था। इसमें एक सौ 60 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर स्‍कूली बच्‍चे हैं। सैकड़ो लोगों को बंधक भी बना लिया गया। यह हमला पाकिस्‍तान में अब तक का सबसे भयावह हमला है। ज्‍यादातर बच्‍चे सैन्‍य कर्मियों के हैं, जिनमें अधिकांश 16 वर्ष या उससे कम की आयु के हैं। इस हमले में 120 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पेशावर के अस्‍पताल के एक डॉक्‍टर का कहना है कि कई छात्रों की हालत गंभीर है और उनके सिर में चोटे आई हैं। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि आतंकवादी हर कक्षा में गए और डरे सहमे बच्‍चों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। बताया जाता है कि हमले के समय स्‍कूल में लगभग पांच सौ बच्‍चे और शिक्षक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *