प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय पुरूष और महिला कबड्डी टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि दोनों टीमों ने देश का सम्मान बढ़ाया है। पुरूष टीम ने पांचवीं बार विश्व कप कबड्डी का खिताब हासिल किया है
, जबकि महिला टीम ने लगातार चौथी बार इस पर कब्जा किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने महिला विश्व कप टीम की पुरस्कार राशि मौजूदा एक करोड़ रूपये से बढ़ाकर दो करोड़ रूपये करने की घोषणा की है।