प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं, मुद्रास्फीति पर नियंत्रण बनाने में कामयाबी मिल रही है और वित्तीय घाटे पर काबू पाया जा रहा है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कल शाम नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में डॉक्टर सिंह ने कहा कि देश में अर्थव्यवस्था की धीमी गति पश्चिमी देशों में आर्थिक मंदी सहित कई कारणों से है।