ओला-पाला प्रभावित परिवारों को मार्च तक मिलेगा रियायती दर पर खाद्यान्न

प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2013-14 में ऐसे किसान परिवार, जो ओला-पाला से प्रभावित हुए थे, उन्हें मार्च, 2015 तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के प्रावधान के अनुसार रियायती

दर पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जायेगा। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने आदेश जारी कर कलेक्टर्स को निर्देश जारी किये हैं। निर्देश में कहा गया है कि वर्ष 2015-16 में गेहूँ उपार्जन का कार्य 15 मार्च, 2015 से प्रारंभ किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *