मुख्यमंत्री ने शासकीय कलेण्डर और डायरी का विमोचन किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मंत्रालय में वर्ष 2015 के शासकीय कलेण्डर और डायरी का विमोचन किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री रामपाल सिंह और मुख्य सचिव श्री अंटोनी डि सा भी उपस्थित थे।

इस वर्ष के शासकीय कलेण्डर की थीम पर्यटन वर्ष है। इसमें एरियल फोटोग्राफी द्वारा लिये गये प्रदेश के पर्यटन-स्थलों के चित्र प्रकाशित किये गये हैं। कलेण्डर में कपिलधारा अमरकंटक, मंदिर समूह खजुराहो, ओरछा की छतरियाँ, मोहम्मद गौस का मकबरा-ग्वालियर, बौद्ध स्तूप साँची, क्षिप्रा रामघाट-उज्जैन, ताजुल मस्जिद-भोपाल, जहाज महल-मांडू, धुआंधार-भेड़ाघाट, अहिल्या घाट-महेश्वर, भीमबैठका और चौरागढ़-पचमढ़ी के एरियल फोटोग्राफ प्रदर्शित किये गये हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण तिवारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *