प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहना महंगा पड़ा

भोपाल नगर निगम के निर्वाचन में जिनकी डयूटी लगी है उनके द्वारा प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत वरवड़े ने पर्याप्त कारण नहीं होने के चलते

प्रशिक्षण से गैरहाजिर नौ अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और 125 अधिकारियों-कर्मचारियों से प्रशिक्षण में नहीं आने पर शो-काज नोटिस जारी किए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके विरूद्ध भी निलंबन की कार्रवाई की जायेगी।

जिन नौ अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित किया गया है इनमें श्री गुलाब सिंह वरिष्ठ अध्यापक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्राखेड़ा बैरसिया भोपाल, श्री अनुज शर्मा मानचित्रकार प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग प्लाट नं. 27-28 निर्माण भवन भोपाल, श्री दामोदर यादव क्रीडा अधिकारी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल, श्री अवधेश श्रीवास्तव सहायक शिक्षक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेशन क्षेत्र भोपाल, श्री जयराम शाक्य उच्च श्रेणी लिपिक शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदबढ़ भोपाल, श्री रघुवीर सिंह राठौर सहायक शिक्षक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेशन क्षेत्र भोपाल, श्री आर.के.सक्सेना उपयंत्री जिला शिक्षा केन्द्र (सर्वशिक्षा अभियान) भोपाल, श्री अशोक कुमार वर्मा उपयंत्री जिला शिक्षा केन्द्र (सर्वशिक्षा अभियान) भोपाल और श्री नरेन्द्र कुमार जैन मंडी निरीक्षक कृषि उपज मंडी समिति भोपाल शामिल हैं। इन नौ अधिकारियों-कर्मचारियों को नगर निगम भोपाल के निर्वाचन के लिए होने वाले प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आदेशित किया गया था। यह सभी अधिकारी-कर्मचारी नियत प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए और अनुपस्थिति के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *