मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से प्रदेश के नवनिर्माण एवं प्रगति में अपने दायित्वों को बेहतर

रूप से निभाने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गण और तंत्र एक दूसरे के पूरक है। सहयोग और समन्वय से ही विकास संभव है।। उन्होंने कहा कि गण के सहयोग से प्रदेश ने विकास की अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं। मध्यप्रदेश को पूरी दुनिया में नई पहचान मिली है। आम आदमी की खुशहाली और समृद्धि का संकल्प दोहराते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से प्रदेश को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *