मध्यप्रदेश के महू में एक दूल्हे को दहेज मांगना भारी पड़ गया। नशे में आए दूल्हे के दहेज मांगने पर दुल्हन ने ही उसकी धुनाई कर दी।महू के रहने वाले शिवकुमार कटारिया की बेटी की मंगलवार दोपहर में शादी थी।शादी शुरू हो चुकी थी, फेरों से पहले भोजन के लिए दूल्हे को लड़की वाले मनाने लगे।तब नशे में आए दूल्हे और परिजन लड़कीवालों से एक बाइक, टीका सहित 40 हजार रुपए की मांग करने लगे।लड़की वालों ने इतना दहेज देने से इंकार किया और लड़के के परिजनों के समझाने की कोशिश की। इस दौरान दूल्हे ने लड़की के मामा को कटार मार दी।इतना सब होता देखकर लड़की से रहा नहीं गया और उसने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी।
सौजन्य से “अमर उजाला “