मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के सुप्रसिद्ध व्यंग्य चित्रकार श्री आर.के.लक्ष्मण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्री लक्ष्मण विलक्षण व्यंग्य चित्रकार थे।
उन्होंने कहा कि श्री आर.के. लक्ष्मण एक समाज सुधारक कार्टूनिस्ट थे। आम आदमी की पीड़ा और सम-सामयिक विषयों पर उनके व्यंग्य चित्र ध्यानाकर्षक और चुटीले थे। उनके निधन से कार्टून कला का एक युग समाप्त हो गया। श्री चौहान ने कहा कि अपने कार्टूनों के माध्यम से स्वर्गीय श्री लक्ष्मण ने सामाजिक बुराइयों पर तीखा प्रहार किया और सामाजिक चेतना को जगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की विशेषताओं पर उनकी ‘रेंडम स्केचेस ऑफ़ मध्य प्रदेश ” पुस्तक एक धरोहर बन गयी है।