आठ अपराधियों को थाना हाजिरी

अपर जिला मजिस्ट्रेट भोपाल श्री बी.एस.जामोद ने आज आठ आदतन अपराधियों के खिलाफ थाना हाजिरी के आदेश जारी किये हैं। मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक आपराधिक गतिविधियों में लगातार लिप्त रहने, समाज विरोधी गतिविधियां घटित करने और तनाव के हालात पैदा करने के कारण कालू उर्फ मुकेश आत्मज चोइथराम थाना बैरागढ़, हीरा कुशवाहा आत्मज खेमचंद थाना बैरसिया, इमरान खान आत्मज अशफाक खान थाना बैरागढ़ को छह – छह माह के लिए थाना हाजिरी के आदेश पारित किए गए हैं। इसी प्रकार राधु उर्फ राधव आत्मज कन्नालाल कंजर थाना गौतम नगर, मो.अकबर आत्मज मो.इलियास थाना तलैया, बादशाह आत्मज राजामिया थाना मंगलवारा, मो0 अकरम उर्फ शहजादे आत्मज अनीस पठान थाना मंगलवारा और भानू सोदा आत्मज प्रेमसिंह कुचबंदिया थाना छोला मंदिर को तीन- तीन माह के लिए थाना हाजिरी के आदेश पारित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *