राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य-तिथि पर शुक्रवार, 30 जनवरी को समस्त ज्ञात-अज्ञात शहीदों की स्मृति में दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। राज्य शासन ने सभी शासकीय विभाग, कलेक्टर्स और कमिश्नर्स
को शहीद दिवस पर मौन धारण की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में पूर्वान्ह 10.50 बजे सभी एकत्र होंगे और मौन धारण के लिए सायरन बजेगा। ठीक 11 बजे मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।