मुख्यमंत्री श्री चौहान का अमेरिका दौरा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज देर रात संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर रवाना हुए। श्री चौहान एक फरवरी को न्यूयार्क में फ्रेंड्स ऑफ़ एमपी फोरम की आधिकारिक वेबसाइट का  शुभारम्भ करेंगे। वे अमेरिका में बसे मध्यप्रदेश निवासियों के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

श्री चौहान अमेरिका प्रवास के दौरान विभिन्न औद्योगिक संगठनों और मध्यप्रदेश में निवेश में रूचि रखने वाली कम्पनियों से चर्चा करेंगे। श्री चौहान अमेरिका-भारत के बीच सांकृतिक और व्यापारिक संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए काम करने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों से भी भेंट करेंगे। वे 5 फरवरी को स्वदेश वापस होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *