लीबिया के पूर्वी शहर कुब्बाह में इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती बम हमलों में 40 लोग मारे गए है और कई घायल हो गए है। एक पुलिस स्टेशन के निकट तीन बम विस्फोट किए गए।
यह शहर लीबियाई संसद के अध्यक्ष एग्यूला सालेह का गृह नगर है। इस बीच आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि यह देरना में मुसलमानों को मारे जाने का बदला लेने के लिए किया गया है।