मंत्री श्री गौर से मिली रति त्रिपाठी और परिजन

गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने आज सुश्री रति त्रिपाठी को सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सुश्री रति त्रिपाठी ने ट्रेन यात्रा के दौरान बदमाशों से साहस के साथ मुकाबला किया था। बदमाशों ने ट्रेन से गिराकर रति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

लम्बे इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर सुश्री रति माता-पिता और परिजन के साथ सहयोग और मदद के लिये आभार प्रकट करने गृह मंत्री श्री गौर के निवास पर आयी थीं। श्री गौर ने कहा कि सुश्री रति त्रिपाठी ने ट्रेन में बदमाशों का साहस के साथ मुकाबला किया। घायल होने पर उपचार के दौरान भी हिम्मत नहीं हारी। उनके साहस को हम सलाम करते हैं। सम्मान दूसरों को प्रेरणा देता है। पुलिस महानिदेशक श्री सुरेन्द्र सिंह और डीजी रेलवे श्री मैथिलीशरण गुप्त भी इस अवसर पर मौजूद थे। सुश्री रति और उनके परिजन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर और पुलिस द्वारा दी गयी मदद से वह उपचार करा सके। उन्होंने हॉस्पिटल के चिकित्सकों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उपचार का पूरा खर्च प्रदेश सरकार ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *