उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता 18 मार्च की रात भोपाल से उमरिया जायेंगे। श्री गुप्ता उमरिया में 19 मार्च को विभिन्न निर्माण कार्य का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। वे शाम को शहडोल पहुँचेंगे।
श्री गुप्ता 20 मार्च को शहडोल में स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण करेंगे। वे जनपद पंचायत सोहागपुर में अंत्योदय मेला में भी शामिल होंगे। श्री गुप्ता 21 मार्च की सुबह भोपाल आयेंगे।