मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा एवं चैती चाँद की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने कहा कि गुड़ी पड़वा भारतीय इतिहास और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने कहा यह पर्व भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधि और विजय बोध करवाने वाला पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्र के प्रारभ से आध्यात्मिक अनुष्ठान की भी शुरूआत हो रही है। आध्यात्मिक वातावरण में सभी नागरिकों की खुशहाली के लिए आदि शक्ति से प्रार्थना करने का यह पावन अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गुड़ी पड़वा, चैती चाँद को हर्षोल्लास से मनाने का आग्रह किया है।