सिंगापुर को छोटे बंदरगाह से क़ारोबार का वैश्विक केंद्र बनाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू का निधन हो गया है। वे 91 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित विश्वभर के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
ली कुआन यू 31 वर्ष तक सिंगापुर के प्रधानमंत्री रहे और वर्ष 2011 तक सरकार में सक्रिय रहे। ली कुआन यू के बेटे ली सिएन लूंग सिंगापुर के मौजूदा प्रधानमंत्री हैं।