निर्विरोध सरपंच तथा ग्राम पंचायतों को पुरस्कार राशि में वृद्धि

निर्विरोध सरपंच तथा ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किये जाने की पुरस्कार योजना प्रभावशील है। उक्त योजना में पुरस्कार राशि में वृद्धि करते हुए की गयी है। ऐसी ग्राम पंचायतें, जिसके सरपंच निर्विरोध चुने गये हैं, उन्हें एक लाख रूपये की राशि से पुरस्कृत किया जायेगा।

ऐसी ग्राम पंचायतें, जिसके सरपंच एवं सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उनको पाँच लाख रूपये की राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। इसी प्रकार ऐसी ग्राम पंचायतें, जिनके सरपंच एवं सभी पंच महिला हैं, उनको 10 लाख रूपये की राशि से पुरस्कृत किया जायेगा।

निर्विरोध निर्वाचित ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने की योजना में चयन समिति का गठन किया गया है। समिति में कलेक्टर अध्यक्ष, सदस्य एवं सचिव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा स्थानीय निर्वाचन के प्रभारी अधिकारी सदस्य रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *