मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान महावीर ने मानव जाति को अहिंसा, जीव दया और शांति का संदेश दिया। उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हैं और हमेशा रहेंगे।