केन्‍या में एक विश्‍वविद्यालय में कल सोमालिया के शेबाब इस्‍लामी गुट के हमले में कम से कम 147 छात्र मारे गए।

केन्‍या में एक विश्‍वविद्यालय में कल सोमालिया के शेबाब इस्‍लामी गुट के हमले में 147 छात्र मारे गए। नकाबपोश बंदूकधारी हथगोले फेंकते हुए और स्‍वचालित राइफलों से गोलीबारी करते हुए पश्चिमोत्‍तर शहर गैरीसा के विश्‍वविद्यालय में घुस गए। घटना के समय छात्र सो रहे थे। गैरीसा हमले की पुष्टि करते हुए राष्‍ट्रीय आपदा कार्रवाई केन्‍द्र ने एक बयान में बताया है कि सभी हमलावर मार दिए गए हैं। यह कार्रवाई16 घंटे तक चली।

 भारत ने इस बर्बर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि ये बड़े दु:ख की बात है कि विश्‍वविद्यालय परिसर को निशाना बनाया गया। केन्‍या सरकार और उसकी जनता के प्रति सहानुभूति और हार्दिक संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारत इस घटना में मारे गए परिवारों और घायलों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *