शिवपुरी में तात्या टोपे समारोह 18 अप्रैल से

अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर शिवपुरी में तीन दिवसीय तात्या टोपे समारोह होगा। स्वराज संस्थान भोपाल एवं जिला प्रशासन शिवपुरी के सहयोग से होने वाले इस समारोह के पहले दिन 18 अप्रैल, 2015 को प्रात: 8 बजे जेल परिसर शिवपुरी से समाधि-स्थल तक स्मृति यात्रा निकाली जायेगी।

इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। शाम 7.30 बजे से ‘आजादी के तराने” पर जबलपुर के राग बेण्ड आर्केस्ट्रा की आकर्षक प्रस्तुति होगी।

दूसरे दिन 19 अप्रैल को शाम 7.30 बजे बुन्देली गीत कार्यक्रम में सुश्री मणिमाला सिंह की प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन 20 अप्रैल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के अलावा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें श्री विनीत चौहान अलवर, श्री कमलेश शर्मा इटावा, सुश्री मुमताज नसीम दिल्ली, श्री अशोक भाटी उज्जैन और श्री शिवकुमार ‘अर्चन’ भोपाल कविता पाठ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *