मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देवास जिले के लक्ष्मीपुरा खेड़ा निवासी मोती के हाथ की सर्जरी के लिये 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है। इससे मोती के हाथ की सर्जरी हो सकेगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान को देवास जिले के कमलापुर प्रवास के दौरान आज मोती पुत्र माधव के बिजली करंट लगने से हाथ खराब होने की जानकारी मिली। मोती की सर्जरी के लिये मुख्यमंत्री ने अपने स्वेच्छानुदान से 50 हजार रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की।