बम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज चार सौ उन्यासी अंक बढ़कर 27 हजार चार सौ 91 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में एक सौ 50 अंकों की बढ़त दर्ज हुई और यह आठ हजार तीन सौ 32 पर रहा। उछाल के पीछे प्रमुख कारण निवेशकों में खरीदारी का रूझान रहा। एक टेक्नीकल रिजन की वजह से तेजी शुरूआत हुई है। अप्रैल सीरीज की जो डेरीवेटिव सीरीज कांट्रेक्ट थी वो खत्म हुई थी काफी मंदी के दौर पर और एक शॉट कवरिंग बाउंस जो है वो नई सीरीज की शुरूआत में आया है पर अधिकतर जो तेजी की शुरूआती होती है वो शॉट कवरिंग बाउंस से होती है उसके बाद बिल्ट करती है।