अमरीका के संघीय अधिकारी रविवार को टैक्सास में पुलिस द्वारा दो लोगों के मारे जाने की घटना की जांच कर रहे हैं। पैगंबर मोहम्मद के कार्टून बनाने के लिए प्रतियोगिता स्थल के बाहर एक सुरक्षा गार्ड ने इन लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली चलाने वाले की पहचान एरिज़ोना के एल्टन सिम्पसन और नादिर सूफी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले संघीय जांच ब्यूरो-एफबीआई ने आतंकवाद से जुड़े मामले में सिम्पसन से पूछताछ की थी।
Related News