माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में नेपाल में आये भूकम्प में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिये आज सुबह 11 बजे एक मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान कुलाधिसचिव श्री लाजपत आहूजा, रजिस्ट्रार, प्राध्यापक, विश्वविद्यालय के कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।
स्टॉफ देगा एक दिन का वेतन
विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और अधिकारी-कर्मचारियों ने नेपाल भूकम्प त्रासदी के पीड़ितों की सहायता के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक दिन का वेतन देने का फैसला लिया है। भूकम्प पीड़ितों की सहायतार्थ विद्यार्थी भी योगदान कर रहे हैं।