इंडिया टीवी के बहु लोकप्रिय कार्यक्रम ‘आपकी अदालत’ का इस बार का एपिसोड मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पर केन्द्रित है। एपिसोड का प्रसारण शनिवार 9 मई 2015 की रात 10 बजे, रविवार 10 मई 2015 की सुबह 10 बजे और
इसी दिन रात को 10 बजे प्रसारित होगा। कार्यक्रम का संचालन इंडिया टीवी के हेड श्री रजत शर्मा करेंगे। इस एपिसोड में जज की भूमिका में वरिष्ठ पत्रकार श्री श्रवण गर्ग होंगे।