मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज करते हुए, १३० अंक की तेजी के साथ, एक सप्ताह के उच्चतम स्तर २० हजार १६१ अंकों पर जा पहुंचा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निटी २८ अंक बढ़कर, छह हजार १११ अंकों पर बंद हुआ। रुपया ३९ पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर की कीमत ५५ रुपये ९६ पैसे दर्ज की गयी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोना ४६५ रुपये गिरकर २६ हजार ९५० रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी ८८० रुपये की गिरावट के साथ ४४ हजार रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी।