चीन के पर्यटकों को ई वीज़ा देने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा और 24 द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने का चीन के मीडिया ने प्रमुखता से उल्लेख किया है। उसका कहना है कि वीजा प्रणाली उदार करने की श्री मोदी की घोषणा ने चीन की जनता का मन मोह लिया है।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को बढ़ावा मिला है और भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को नए सिरे से आगे बढ़ाने की शुरुआत हुई है।