सऊदी अरब में कल एक शिया मस्जिद पर जुमे की नमाज़ के दौरान हुए बम हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और लगभग 70 घायल हो गए। सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में हुए इस हमले की पहली बार ज़िम्मेदारी आईएस की सऊदी शाखा ने ली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि शुक्रवार की नमाज के दौरान कातिफ राज्य के अल-कदीह गांव की इमाम अली मस्जिद में बड़ा विस्फोट हुआ, जहां अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग काफी संख्या में रहते हैं।
Related News