गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा कि भोपाल फिर हॉकी की नर्सरी बनेगा। श्री गौर आज शाम आल इंडिया अर्जुनसिंह गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ कर रहे थे। श्री गौर ने कहा कि टूर्नामेंट के समापन सत्र में 31 मई को स्टेडियम में पुलिस बेंड प्रस्तुति देगा।
विधायक श्री अजय सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, सचिव ओलम्पियन श्री जलालउद्दीन रिजवी और ओलम्पियन श्री इनामउर रहमान मौजूद थे। ऐशबाग स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ खेल मैदान पर दूधिया रोशनी में शुरूआती शो मेच ओलम्पियन खिलाड़ियों से सजी अर्जुन सिंह इन्टरनेशनल इलेवन और सांई से प्रशिक्षण ले रही एमपी महिला हॉकी एकेडमी के बीच खेला गया।