अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों को आमंत्रण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जन-सामान्य के साथ मनाने के लिये प्रदेश का आयुष विभाग 21 जून को ‘योगाभ्यास घर के पास’ कार्यक्रम कर रहा है। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षित आम नागरिकों को योग स्वयंसेवकों (योगा वांलटियर) के रूप में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया है।

योग स्वयंसेवकों को एक दिवस का योग अभ्यास का प्रशिक्षण पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय, भोपाल में दिया जायेगा। प्रतिभागियों को सीडी, बुकलेट, बेनर आदि सामाग्री भी दी जायेगी। प्रशिक्षण के बाद ये प्रतिभागी निकटतम पार्क, खेल के मैदान एवं स्कूल प्रांगण में 21 जून को प्रात: 6.30 से 7.30 बजे तक योग दिवस कार्यक्रम में जन-सामान्य की सहभागिता को बढ़ायेंगे। इच्छुक योग प्रशिक्षित व्यक्ति 12 जून को शाम 5.30 बजे तक अपनी सहमति आयुष संचालनालय, अपर बेसमेंट बी विंग सतपुड़ा में स्वयं या विभाग के ई-मेल mp_dismh@yahoo.com पर दे सकते हैं। साथ ही नोडल अधिकारी डॉ. पी.सी. शर्मा उप संचालक से मोबाइल 9479589542 एवं कार्यालय के दूरभाष 0755-2571643 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *