गडकरी : किसानों के बकाया भुगतान के लिए,चीनी मिलों को छह हजार करोड़ रूपये का ब्‍याज मुक्‍त ऋण मंजूर

मंत्रिमंडल ने गन्ना किसानों के भुगतान के लिए चीनी मिलों को छह हजार करोड़ रुपए ब्याज मुक्त ऋण की मंजूरी दी है। करीब छह हजार करोड़ रूपये जो किसानों का गन्‍ने का भुगतान करना है उसके लिए सरकार ने पैसा उपलब्‍ध करने का निर्णय किया है।

बैंक ये लोन के रूप में किसानों को देंगे। मिल अपनी लिस्‍ट तैयार करेगी कि कौन कौन से किसानों को कितना पैसा देना है और उस लिस्‍ट के आधार पर ये लोन मंजूर करने के बाद बैंक डायरेक्‍टली जन-धन योजना में जो एकाउंट किसानों के खुले है, उन डायरेक्‍ट एकाउंट पर मिले ड्यू के लिस्‍ट के अनुसार डायरेक्‍ट पैसा उनके पास जमा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *