दिल्ली सरकार तेजाब हमला पीड़ितों को रोजगार देगी

दिल्‍ली सरकार ने तेजाब हमलों के शिकार लोगों को नौकरी देने का फैसला किया है। तेजाब हमला पीडि़तों के मुददों पर विचार के लिए समिति गठित की जाएगी।

एक वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तेजाब हमला पीडि़तों से अनुरोध प्राप्‍त हुआ था कि उन्हें सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। इस अनुरोध के बाद दिल्‍ली सरकार ने तेजाब हमला पीडि़तों के लिए उपयुक्‍त सरकारी नौकरियां देने का प्रस्‍ताव किया। मुख्‍यमंत्री ने सिद्धांत रूप में प्रस्‍ताव को मंजूर कर लिया।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार राष्‍ट्रीय राजधानी में 35 तेजाब हमला पीडि़त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *