सिंहस्थ-2016 अंतर्राष्ट्रीय वैचारिक महाकुंभ

सिंहस्थ के लिये अंतर्राष्ट्रीय वैचारिक महाकुंभ में आगामी 24 से 26 अक्टूबर तक इंदौर में मानव कल्याण के लिये धर्म विषय पर अंतर्राष्ट्रीय परिसंवाद होगा। परिसंवाद में देश-विदेश के लगभग 150 विशेषज्ञ विचारक शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज यहाँ ली गई बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद श्री अनिल माधव दवे और मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ‘विज्ञान तथा आध्यात्म” विषय पर केन्द्रित एक कार्यक्रम उज्जैन में फरवरी माह में किया जायेगा। वैचारिक महाकुंभ का अंतिम कार्यक्रम 12 से 14 मई, 2016 तक उज्जैन में होगा जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि रहेंगे। इसी तरह ‘पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन” पर केन्द्रित एक कार्यक्रम भोपाल में 21 और 22 नवम्बर को किया जायेगा। इसमें सार्क देशों के पर्यावरण विशेषज्ञ शामिल होंगे।

बैठक में बताया गया कि सिंहस्थ में वैचारिक महाकुंभ में मानव-कल्याण के लिये धर्म विषय पर अंतर्राष्ट्रीय परिसंवाद में विभिन्न धर्मों और विश्वास प्रणालियों के प्रतिनिधियों को बुलाया जायेगा। विश्व शांति, प्रकृति एवं पर्यावरण, मानवीय गरिमा, बहुवचनीयता और धर्मों में निहित नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्य, इस परिसंवाद के विषय रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिये सलाहकार समिति का गठन किया गया है। कार्यक्रम इंदौर के नक्षत्र कन्वेंशन सेंटर में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *