सोलर एनर्जी प्लांट के लिये 15 हेक्टेयर जमीन

श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम हुल्लपुर में स्थापित सोलर एनर्जी प्लांट को बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिये 15 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गयी है। जमीन आवंटन से सोलर एनर्जी प्लांट का बिजली उत्पादन 42.5 मेगावॉट से बढ़कर 50 मेगावॉट पहुँच जायेगा। वर्तमान में सोलर एनर्जी प्लांट के पास 125 हेक्टेयर भूमि है।

सोलर एनर्जी प्लांट में 180 प्लेट को आपस में जोड़कर टेबल बनायी गयी है। सभी प्लेट के स्विच आपस में जोड़कर स्विच यार्ड तक ले जाये गये हैं। प्लांट में 6 लाख से अधिक सोलर पेनल लगे हुए हैं। इन पेनल से अर्जित सोलर एनर्जी को बिजली में बदलकर वितरण किया जा रहा है। प्लांट की सोलर प्लेट चीन एवं मलेशिया से बुलवायी गयी है। यह प्लांट रिन्यू सोलर एनर्जी द्वारा विकसित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *