अपर जिला मजिस्ट्रेट भोपाल श्री बी.एस जामोद ने आज तीन आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक आपराधिक गतिविधियों में लगातार लिप्त रहने, समाज विरोधी गतिविधियां घटित करने और तनाव के हालात पैदा करने के कारण संजय शर्मा आत्मज ओमप्रकाश शर्मा थाना ऐशबाग, सुनील उर्फ लिटटे आत्मज उमराव राठौर थाना टी.टी.नगर और सोनू सिंह आत्मज पारसनाथ सिंह थाना टी.टी.नगर को छह माह के लिए भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन,राजगढ़ और होशंगाबाद की राजस्व सीमाओं के बाहर चले जाने के आदेश पारित किए गए हैं।