गरिमापूर्ण और भव्य होगा विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन

विश्व हिंदी सम्मलेन का आयोजन भव्य और गरिमामय होगा। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी 10 सितम्बर को सुबह 10 बजे सम्मेलन का शुभारम्भ करेंगे। सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मंत्रालय में तैयारियॉं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत में 32 साल बाद यह प्रतिष्ठित आयोजन हो रहा है। मध्य प्रदेश को इसकी मेजबानी मिलना गर्व की बात है।मुख्यमंत्री ने अतिथियों के आदर-सत्कार, आवास भोजन और सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओ की   समीक्षा की। उन्होंने भोपाल शहर की साफ-सफाई, रेलवे स्टेशन के आस पास की सफाई, चौराहों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि अति विशिष्ट अतिथियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी को सम्बद्ध किया जायेगा। सरकारी इमारतों का भी रंग-रोगन होगा। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर अतिथियों की सुविधा और मदद के लिए डेस्क होगी। मंच व्यवस्था और बैठक व्यवस्था की तैयारिया पूरी हो गयी है। नामपट्ट हिंदी में लिखने का कम जल्दी पूरा हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *