नगरपालिका मकरोनिया बुजुर्ग में मतदान आज

 सागर जिले की नगरपालिका परिषद् मकरोनिया बुजुर्ग में आम निर्वाचन के लिए मंगलवार 8 सितम्बर को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने बताया है कि निर्वाचन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी हैं। उन्होंने कहा है कि मतदाता निर्भय होकर मतदान करें। मतगणना 11 सितम्बर को सुबह 9 बजे से होगी।

मकरोनिया बुजुर्ग में कुल 51950 मतदाता हैं। यहाँ पर अध्यक्ष पद के लिए 2 और 18 वार्ड में पार्षद पद के लिए 130 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *