उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालयों के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक संवर्ग के राजपत्रित अधिकारियों के प्रकरणों की समीक्षा के लिये छानबीन समिति गठित की गयी है। समिति 20 वर्ष की सेवा तथा 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे अधिकारियों के प्रकरणों की समीक्षा करेगी, जो शासकीय दायित्वों के निर्वहन में असमर्थ हैं। समिति की अनुशंसा पर विभाग कार्यवाही करेगा। समिति के अध्यक्ष प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा होंगे। समिति में आयुक्त उच्च शिक्षा तथा प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन द्वारा नामांकित अपर सचिव या उप सचिव सदस्य होंगे।