अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 314 वृद्ध का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण विभाग द्वारा 314 वृद्धजन का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 14 वृद्धजन भी थे। इस मौके पर राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री बालेन्दु शुक्ल, छत्तीसगढ़ राज्य योजना मण्डल के सदस्य श्री पी.पी सोनी, आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. मनोहर अगनानी और समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन संचालक श्री अजीत कुमार उपस्थित थे।

समारोह में 100 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन को शॉल-श्रीफल और 1000 की राशि तथा अन्य वरिष्ठजन को शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। कम्युनिटी हॉल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में वरिष्ठजन का स्वास्थ्य परीक्षण कर श्रवण यंत्र दिये गये।

वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री व्ही.जी. धर्माधिकारी ने बुजुर्गों के लिये संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आयोग के कार्यों के बारे में भी बताया। समारोह में पहली बार सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *