पीडीएस में अक्टूबर माह के लिये केरोसिन, नमक, शक्कर का आवंटन

 प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में अक्टूबर माह के लिये केरोसिन, नमक और शक्कर का आवंटन जारी किया गया है। आवंटन की जानकारी उचित मूल्य दुकानवार समग्र पोर्टल की वेबसाइट www.food.mp.gov.in पर भी प्रदर्शित की गयी है।

अक्टूबर माह के लिये अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता परिवारों के लिये 47 हजार 832 के.एल. केरोसिन जारी किया गया है। अंत्योदय अन्न योजना में 16 लाख 94 हजार 963 परिवार को 5 लीटर प्रति परिवार के मान से और 99 लाख 26 हजार 328 प्राथमिकता परिवार को 4 लीटर प्रति परिवार के मान से केरोसिन वितरित किया जायेगा।

नमक, शक्कर का आवंटन

 

पीडीएस में अक्टूबर माह में एक करोड़ 16 लाख 21 हजार 291 परिवार को एक-एक किलो शक्कर और नमक के मान से नमक, शक्कर का आवंटन जारी किया गया है। पात्र परिवार को 13 रुपये 50 पैसे प्रति किलो और एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर नमक उपलब्ध करवाया जायेगा। उक्त सामग्री स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन द्वारा प्रदाय केन्द्र तक पहुँचायी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *